Pages

Tuesday, July 14, 2009

कानून मे सुधार आया है

चाहे मानसून लेट आया है
पर एहसास नया ये लाया है,
कानून में सुधार आया है

देश में अब बदलाव आया है

लड़के को लड़की खोजनी

ना लड़की को लड़का,
कोई भी मिल जाये चलेगा

बस भिडे प्रेम का टांका

शायद अब किसी घर में

मूंछों वाली भाभी आएँगी,
कन्यायें कन्या को भी अब

जीजू जीजू बुलाएंगी

उन्मुक्त गगन के नीचे केवल

अब जोड़े ना रास रचाएंगे,
बदला बदला होगा मंजर

लड़के जब लड़का पटायेंगे

पुलिस के पास भी अब शायद

छेड़छाड़ के केसेज बढ़ जायेंगे ,
महिला महिला को छेड़ेगी

पुरुष पुरुष से छेड़े जायेंगे

हर सिक्के के पहलू दो होते

कुछ सुधार तो आयेंगे,
ये नए बदलाव देश को

जनसँख्या विस्फोट से बचायेंगे


Love Cricket? Check out live scores, photos, video highlights and more.
Click here.

भय ही प्रबल है।

दो उल्लू एक वृक्ष पर आ कर बैठे। एक ने साँप अपने मुँह में पकड़ रखा था।  दूसरा एक चूहा पकड़ लाया था।  दोनों जैसे ही वृक्ष पर पास-पास आकर बैठे।...